फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौदेश्वरनाथधाम में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 13 Jul 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिमास के अंतिम दिन हौदेश्वरनाथधाम में ‘हर-हर बम-बम’ गूंजता रहा। सुबह से ही घाट पर स्नान कर श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचने लगे थे। करीब 12 बजे तक लोगों की लाइन धाम पर लगी रही। वहीं राजाभैया यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की मदद मेें करते रहे। गंगा के घाट पर स्थित ऐतिहासिक हौदेश्वरनाथधाम में अधिमास के अंतिम सेामवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर से ही गंगा घाट पर जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा। बारिश के कारण मां गंगा ने हौदेश्वरनाथ धाम के चरण पखारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


अब तक श्रद्धालुओं को करीब एक किमी पैदल चलकर नहाने के लिए जाना होता था। अब यह सुविधा घाट पर ही उपलब्ध हो गई है। अंतिम सोमवार को लोगों की भीड़ देख प्रशासन को पसीना आ गया। राजाभैया यूथ ब्रिगेड ने करीब आधा किमी पहले ही वाहन स्टैंड बनाया। इसके बाद चिकित्सकीय व्यवस्था, भूला-भटका शिविर के साथ ही स्नान के समय कोई हादसा न हो, इसके लिए बचाव दल बनाया गया था। रात में किसी को दिक्कत न हो, इसके लिए धाम में पहले से ही सोलर लाइट की व्यवस्था की गई। जिलाध्यक्ष इंद्रदेव पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ता पूरे दिन व्यवस्था देखते रहे। इस दौरान राजाभैया प्रतिनिधि हरिओमशंकर श्रीवास्तव, अतुल सिंह, गुड्डू प्रधान, सज्जन शुक्ला, उमेश कुमार, लालजी, आजाद सिंह, चंदेलाल सरोज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें