फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी पर गिरा एचटी लाइन का तार, कई घरों के उपकरण जले

Wed, 02 Mar 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा इलाके में एलटी लाइन पर 11 हजार लाइन का तार गिर गया। इससे एलटी लाइन में 11 हजार का करंट दौड़ गया। हाईवोल्टेज से कई ग्रामीणों के उपकरण जल गए। बल्ब तेज आवाज के साथ फट गए। इसके अलावा घरों में भी करंट उतर आया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से फोन कर लाइन कटवाई गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। बाबागंज विकास खंड के झींगुर गांव में 11 हजार की लाइन लगवाई जा रही है। इस लाइन को नए तार व डिस्क के माध्यम से लगाना था।
विज्ञापन


ठेकेदार सहित अधिकारियों ने लापरवाही के चलते इसमें पुरानी लाइन को ही पैच कर दिया। पुरानी लाइन में डिस्क टूटे होने के बुधवार को सुबह 10 बजे बिजली आई तो तेज चिंगारी के साथ 11 हजार लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे गांव की एलटीलाइन में 11 हजार का करंट दौड़ गया। इससे कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए। बल्ब फट गए। यही नहीं दीवारों में लगे केबिल जलने के कारण घरों में भी करंट उतर आया। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से अधिकारियों को फोनकर बिजली कटवाई गई। तब जाकर राहत मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें