फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार हुआ एचआईवी पीड़ितों का आपरेशन

Wed, 02 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को काफी मशक्कत और टालमटोल के बाद आखिकर जिला अस्पताल में एचआईवी पीड़ितों का आपरेशन हुआ। सीएमओ और सीएमएस के निर्देश पर सर्जन प्रेममोहन गुप्ता और वीपी सिंह की टीम ने दोनों पीड़ितों को ओटी में ले जाकर दोपहर बाद आपरेशन किया। आपरेशन टालने के लिए सुबह से दोपहर तक जांच के नाम पर कवायद चली।
विज्ञापन

दरअसल, पीएनपी संस्था से जुड़े दो एचआईवी पीड़ितों का आपरेशन होना था। लेकिन सर्जन प्रेममोहन गुप्ता टाल मटोल कर रहे थे। सोमवार और मंगलवार को बुलाने के बाद भी उन्होंने आपरेशन नहीं किया। मंगलवार को पीएनपी संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्रेम मोहन गुप्ता के खिलाफ जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया था। सीएमओ और सीएमएस का घेराव कर प्रेममोहन गुप्ता की कारगुजारी के बारे में अवगत कराया था।

मामला बढ़ते देख सीएमओ और सीएमएस ने फौरन प्रेममोहन गुप्ता को बुलाया और आपरेशन के लिए कहा। विनोद यादव ने बताया कि सीएमओ विनोद पांडेय के निर्देश पर वह बुधवार को दोनों पीड़ितों को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन फिर से जांच का अड़ंगा लगाने का प्रयास किया गया। महिला की हेपेटाइटिस जांच पॉजिटिव आने पर सर्जन ने एक बार फिर से आपरेशन करने से मना कर दिया। संस्था के लोग फिर से सीएमओ और सीएमएस से मिले। तब जाकर दोपहर बाद दोनों पीड़ितों का आपरेशन हुआ। बता दें कि इस पूरे मामले को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया। खबर का असर रहा कि बुधवार को दोनों मरीजों का सकुशल आपरेशन हो गया। पीएनपी संस्था विनोद यादव ने कहा कि आपरेशन कराने में ‘अमर उजाला’ पीड़ितों की समस्याओें को लेकर हर कदम पर साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें