फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले मिलेगा दो रुपये में गेहूं और तीन रुपये में चावल

Wed, 02 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार से जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना लागू हो गई है। इस योजना के तहत होली के पहले कोटेदारों के यहां से दो रुपये किग्रा गेहूं और तीन रुपये किग्रा चावल मिलेगा। मगर, मार्च माह में सिर्फ 4.34 लाख परिवारों को ही लाभ मिलेगा। शेष लोगों को अप्रैल माह में योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के 39 जिलों में शामिल बेल्हा में एक मार्च से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना लागू हो गई है। इस योजना के लागू होने से गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले अधिकाधिक परिवारों को सस्ता राशन मुहैया कराने का लक्ष्य है। इस योजना में शामिल परिवारों को दो रुपये किग्रा गेहूं और तीन रुपये किग्रा चावल मिलेगा। जिले में लगभग सात लाख राशनकार्ड धारक हैं। इसमें से मार्च माह में लागू योजना से 4.34 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। शेष लोगों को अगले माह अप्रैल माह में योजना से लाभान्वित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले 1.10 लाख परिवारों के राशनकार्डों का ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन की कार्यवाही पूरी होते ही योजना में शामिल किया जाएगा। एआरओ सतीश मिश्र ने बताया कि एपीएल में शामिल उन परिवारों को योजना में शामिल करने के लिए सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें