फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार

Fri, 26 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर नवें दिन हड़ताल जारी रखी। जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि कहा कि प्रमुख सचिव स्तर की कमेटी के प्रस्ताव संस्तुति करने के बाद भी प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और अवर अभियंताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। कर्मचारी नेताओं ने चेताया है कि अगर 29 फरवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो एक मार्च से अनिश्चितकालीन आन्दोलन प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर अनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, गरिमा गुप्ता, प्रकाश सिंह, प्रदीप शुक्ला, एसके पांडेय, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें