उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रोन्नत
वेतनमान की मांग को लेकर नवें दिन हड़ताल जारी रखी। जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा
ने बताया कि कहा कि प्रमुख सचिव स्तर की कमेटी के प्रस्ताव संस्तुति करने
के बाद भी प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही है।
शुक्रवार को लोक निर्माण
विभाग कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और अवर अभियंताओं ने नारेबाजी करते
हुए अपनी आवाज बुलंद की। कर्मचारी नेताओं ने चेताया है कि अगर 29 फरवरी तक
मांग पूरी नहीं हुई तो एक मार्च से अनिश्चितकालीन आन्दोलन प्रारंभ किया
जाएगा। इस मौके पर अनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, गरिमा गुप्ता, प्रकाश
सिंह, प्रदीप शुक्ला, एसके पांडेय, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।