फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में तीसरे खाकी वाले की हत्या

Thu, 25 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार के कार्यकाल में बेल्हा में तीन साल के भीतर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या हो गई। सिपाही दरोगा पर तो कई हमले हो चुके हैं। सीओ कुंडा, इंस्पेक्टर के बाद अब होमगार्ड अपनी जान गंवा बैठा। प्रदेश में सपा की सरकार वर्ष 2012 में बनी थी। सपा के शासन में वर्ष 2013 में कुंडा सीओ की कुर्सी पर जियाउल हक की तैनाती थी। 2/3 मार्च की रात हथिगवां थाने के बलीपुर में प्रधान नन्हें यादव व उसके भाई सुरेश यादव की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे सीओ कुंडा जियाउल हक की भी नृशंस हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


 भले ही बाद में घटना की सीबीआई को जांच करनी पड़ी थी, लेकिन इस घटना ने जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की पुलिस को भयाक्रांत करके रख दिया था। 19 नवंबर 2015 को नगर के वैष्णवी होटल में इंस्पेक्टर अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो बदमाशों को रात में ही दबोच लिया था। इस घटना से पुलिसकर्मी अभी उबर नहीं पाए थे कि बुधवार की रात मानिकपुर में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए होमगार्ड को मौत की नींद सुला दिया। इसके अलावा अभी चार दिन पहले ही अंतू एसओ रामऔतार वर्मा पर ढेकाही गांव में कुछ लोगों ने हमला बोला। कंधई थाने में तैनात दरोगा रणजीत पांडेय पर भी बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा बाघराय पुलिस पर भी भूमि विवाद के दौरान ग्रामीणों ने हमला बोला था।
विज्ञापन


खाकी पर हुए हमले पर एक नजर
0 2 मार्च 2013 को हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में सीओ कुंडा जियाउल हक की नृशंस हत्या।
0 19 नवंबर 2015 को प्रतापगढ़ शहर में होटल वैष्णवी में इंस्पेक्टर अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या।
0 कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज बाजार के करीब 23 जुलाई 2015 को एचसीपी को बदमाशों ने गोली मारी।
0 21 फरवरी 2016 को अंतू एसओ रामऔतार वर्मा व पुलिसकर्मियों पर ढेकाही गांव में हमला, एसओ को पीटा।
0 पंचायत चुनाव के दौरान संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों को उपद्रवियों ने दौड़ाकर पीटा था।
0 देल्हूपुर बाजार में दिसंबर में 2015 वांछित को पकड़ने गई मऊआइमा पुलिस पर बाजार के लोगों ने बोला था हमला।
0 तीन माह पहले कोहंड़ौर एसओ रियाज अहमद को पशु तस्करों ने मारी थी गोली।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें