फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्मिकों ने घेरा विकास भवन

Tue, 23 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के तीन एपीओ की सेवा समाप्त होने से नाराज मनरेगा कर्मिक संघ ने मंगलवार को विकास भवन का घेराव कर अफसरों के  खिलाफ नारेबाजी की। मनरेगा कर्मियों का आक्रामक रुख देखकर अफसरों ने बातचीत के लिए अपने कार्यालय बुलाकर वार्ता की और जल्द ही सेवा समाप्ति को निरस्त करने का आश्वासन दिया। मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे मनरेगा कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष और एपीओ मो. अनीस खान, राजेश कुमार और संतोष कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले भर के मनरेगा कार्मिकों ने इसे लेकर विकास भवन का घेराव और धरना-प्रदर्शन कर अफसरों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इसकी भनक जब अफसरों तक पहुंची तो वे विकास भवन पहुंच गए। अफसरों और मनरेगा कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद अधिकारी सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त करने पर राजी हुए। जिलाध्यक्ष मो. अनीस खां ने बताया कि उनकी हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। प्रदेश स्तर पर हुए आन्दोलन में शीर्ष अधिकारी मानदेय बढ़ाने और मनरेगा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने के लिए 90 दिन का समय लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें