जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने से भयभीत पेट्रोल पंप मालिक ने परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक से मिलकर पेट्रोल पंप मालिक ने आप बीती सुनाई और फरार चल रहे हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की। अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह का आसपुर देवसरा के सारडीह में पेट्रोल पंप है।
4 नवंबर 2015 को बाइक सवार चार बदमाशों ने सेल्मैन को तमंचे के बट से मारा और फायर किया। जिससे गोली उसके पैर में और साथी निर्भय सिंह के पेट में लगी। उसका इलाज इलाहाबाद में कराया गया। घटना में मुकदमा भी दर्ज किया गया लेकिन अभी तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नही की गई। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से पेट्रोलपंप जाने के दौरान खतरा बना रहता है। इससे भयभीत राघवेंद्र के परिवार के लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।