सराहनीय कार्य करने वाले सांगीपुर के प्रभारी एसओ समेत नौ पुलिसकर्मियों सम्मानित किया गया। एसपी ने दूसरे पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित भी किया। पुलिस महानिदेशक जावेद अहमद के आदेश पर हर माह सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित करने का निर्देश जारी किया गया है। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने लूट, छिनैती की घटनाओं के साथ ही मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह को खुलासा करने के अलावा बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाया। सांगीपुर के प्रभारी एसओ गया प्रसाद शुक्ला, हेड कांस्टेबिल ओम प्रकाश पांडेय, आसपुर देवसरा के सिपाही समेत नौ पुलिसकर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया।