फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक होंगे कोआपरेटिव बैंक

Mon, 22 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कोआपरेटिव बैंकों के साथ ही साधन सहकारी समितियां जल्द ही हाईटेक होने जा रहीं हैं। बैंकों में जहां एटीएम लगने जा रहा है, वहीं  समितियों में माइक्रो एटीएम लगाने की तैयारी अंतिम दौर में है।  जिला सहकारी बैंकों के दिन अब बहुरने वाले हैं। जिले की सभी 25 शाखाएं सीवीएस से जुड़ने के बाद ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल सेवा मिलने लगी है। बैंक अब ग्राहकों को एटीएम की सुविधा देने जा रही है। पहले चरण में 16 एटीएम मशीन लगाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


यह एटीएम मार्च के अंतिम सप्ताह तक लग जाएंगे और अप्रैल में काम करना प्रारंभ कर देंगे। जिला सहकारी बैंक में अधिकांश खाते किसानों के  होते हैं। बैंक प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जिले की 80 साधन सहकारी समितियों पर माइक्रो एटीएम लगाने का फैसला किया है। इससे किसान को अब घर से रुपये लेकर समिति पर खाद और बीज लेने नहीं जाना होगा, बल्कि समिति पर लगने वाले माइक्रो एटीएम से रुपये निकालकर खाद और बीज का दाम चुकता कर सकेंगे। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक प्रभाशंकर पांडेय ने बताया कि एटीएम और माइक्रो एटीएम के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। अप्रैल माह से ये एटीएम काम करना प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें