फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने राहुल गांधी के पुतले की शव यात्रा निकाली

Mon, 22 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने वाले अधिवक्ता योगेश शुक्ल को स्थानीय पुलिस द्वारा पिटाई से नाराज साथियों ने सोमवार को कचहरी में राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने चेताया है कि अगर इस प्रकार के  घटना की पुनरावृत्ति हुई तो आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 19 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र सलोन से अमेठी जा रहे थे।

 लालगंज के देवरी चौराहे पर अधिवक्ता योगेश शुक्ला ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया था। कंधे पर रखे शव का पुतला रखकर चल रहे अधिवक्ताओं ने कचहरी पहुंचकर फूंका। इस दौरान वकील परिषद के अध्यक्ष नंदलाल मिश्र, देवानंद मिश्र, गंगेश नारायण मिश्र, राम सेवक त्रिपाठी, राममूर्ति त्रिपाठी, देवी प्रसाद मिश्र, रमेश यादव, रामेंद्र सिंह, राजेश त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र, आनन्द पांडेय, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें