फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की बेवफाई से नाराज महिला जान देने पर तुली

Sun, 21 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की बेवफाई से नाराज पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ जान देने के लिए रेलवे लाइन पर बैठ गई। खबर मिलने पर पुलिस व यात्री भी पहुंचे। काफी समझाने के बाद उसका गुस्सा शांत हुआ और वह अपने घर जाने के लिए राजी हुई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोलिया की एक महिला के पति का किसी युवती से प्रेम चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर महिला परेशान हो गई। अक्सर घर में विवाद होने लगा। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

इससे क्षुब्ध होकर रविवार दोपहर महिला अपने दोनों पुत्रों को साथ लेकर दांदूपुर स्टेशन पहुंच गई। वह बच्चों संग अपनी जान देने पर अमादा थी। स्टेशन पर मौजूद यात्री महिला को खुदकुशी के लिए ट्रैक पर बैठा देख सन्न रह गए। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। घटना की जानकारी मिलने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समझा बुझाकर पुलिस अपने साथ थाने ले गई। वहां परिवार के लोगों को भी बुला लिया। महिला घर जाने के लिए राजी नहीं थी। हालांकि कई घंटे बाद पुलिस महिला को समझाकर घर भेजने में कामयाब हो सकी। थाने के बाहर तमाशबीनों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें