जेएनयू मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरएसएस व केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कचहरी
में विरोध प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर जेएनयू छात्रसंघ
अध्यक्ष कन्हैया कुमार के रिहाई की मांग की गई। जिला सचिव लालबहादुर तिवारी
ने कहा कि भाजपा नेता सुब्रामण्यम स्वामी ने जेएनयू में पढ़ रहे छात्रों
को देशद्रोही ठहराते हुए बंद करने का फरमान जारी किया था। ठीक उसी तरह
जेएनयू छात्र संगठन के अध्यक्ष पर झूठा राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाया गया है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन
किया। इस मौके पर रामबरन सिंह, अभिषेक तिवारी, राजमणि पांडेय, जयप्रकाश
सिंह, निर्भय प्रताप सिंह, मो. शाकिब, मो. आशिफ रमाशंकर तिवारी, रामपूजन
पटेल, मोहन सिंह, श्यामशंकर शर्मा आदि मौजूद
रहे हैं।