कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रवार
को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह
गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले के सलोन रामपुर विधानसभा की अगई सीमा पर
राहुल के पहुंचते ही सांसद प्रमोद व विधायक आराधना मिश्रा मोना के समर्थकों
ने उन्हें फूल व मालाओं से लाद दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष का क्षेत्र के
राहाटीकर, रेहुआ लालगंज, मंगापुर, उदयपुर, अठेहा, देवरी में भी
कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहजनक स्वागत देखने को मिला। राहुल जहां-जहां
कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ देखते वहां रुककर फूल व मालांए स्वीकार कर
लोगों का आभार जता रहे थे।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद
तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, रमाशंकर तिवारी, अजय शुक्ल,
ओमप्रकाश सरोज, राजेश पांडेय, अनिल महेश, महेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, दृगपाल
यादव, ओमप्रकाश पांडेय, प्रमुख अशोक सिंह, आशीष उपाध्याय, आदि रहे। इधर
राहुल गांधी के प्रतापगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में अचानक कार्यक्रम को लेकर
स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट दिखा। एसडीएम वाईबी सिंह, सीओ बीआर प्रेमी, एसओ
संागीपुर गया प्रसाद शुक्ला, एसओ उदयपुर संतोष दुबे, महिला एसओ व वज्र वाहन
समेत भारी पुलिस दल तैनात रहा।