फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम बापू के आश्रम में लगी आग

Fri, 19 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू के चिलबिला स्थित आश्रम में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे आश्रम धू-धू कर जलने लगा। घटना में आश्रम के अंदर बना आराधना स्थल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पुलिस लाइन से निकलीं, मगर रास्ता न होने के कारण वहां तक नहीं पहुंच सकीं। हालांकि आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
विज्ञापन



चिलबिला में एसबीआई बैंक के पीछे स्थित जंगल में करीब दस बीघे में आसाराम बापू का आश्रम है। आसाराम बापू के जेल जाने से पहले उनके श्रद्धालु काफी संख्या में यहां पर एकत्र होकर आरती और पूजन का कार्यक्रम किया करते थे। शुक्रवार दोपहर आश्रम अचानक धूू-धू कर जलने लगा। आश्रम की देखरेख करने वाले लोग जान बचाकर जंगल में भाग निकले। आश्रम का कुछ हिस्से में पक्का निर्माण हुआ है, जिससे आग और आगे नहीं बढ़ पाई। इसकी सूचना पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड को दी गई। खअर लगते ही लोग आश्रम पहुंचने लगे।

फायर ब्रिगेड वाले अपनी गाड़ियां लेकर एसबीआई बैंक के सामने खड़े रहे। रास्ता न होने के कारण गाड़ियां अंदर नहीं जा पाईं। हालांकि कुछ देर बाद आग अपने आप बुझ गई। जब पुलिस वहां पर पहुंची तो आश्रम में कोई नहीं मिला। सब लोग भाग चुके थे। कोतवाल हरिपाल का कहना है कि आश्रम के पास रखे सरपत में किसी ने आग लगा दी थी। आग धीरे-धीरे आश्रम के अंदर तक पहुंच गई। पुलिस स्मैकियों पर आशंका जता रही है। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें