फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में धरे गए सात नकलची

Thu, 18 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नकल रोकने और नकल माफिया पर शिकंजा कसने में भले ही जिला प्रशासन फेल रहा हो, मगर उसने जो हौव्वा खड़ा किया उससे हाईस्कूल के 12,943 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट दूसरी पाली में सक्रिय हुए डीआईओएस ने लालगंज से सात नकलचियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में पहले दिन ही अनिवार्य पेपर हिंदी में 12,943 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इंटरमीडिएट में अनुपस्थित छात्र-छात्राओं का विवरण देर शाम तक विभाग नहीं जुटा पाया था। हाईस्कूल की परीक्षा में पट्टी में 1662, रानीगंज में 937, कुंडा में 3967, लालगंज में 5399 और सदर तहसील में 1080 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। जिले में परीक्षा छोड़ने वाल परीक्षार्थियों की संख्या इस वर्ष कुछ अधिक है।

 हाईस्कूल पहली पाली की परीक्षा में केंद्रों को नहीं देखने वाले डीआईओएस शिव कुमार ओझा दूसरी पाली में सक्रिय हुए। इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा  देखने के लिए निकले डीआईओएस ने लालगंज तहसील पहुंचकर सात नकलचियों को दबोच लिया। लालगंज के रामस्वरूप रामाधीन इंटर कॉलेज खाना पट्टी लालगंज में नकल करते हुए पांच नकलचियों को दबोचा। सरयू प्रसाद इंटरकालेज सलेम भदारी और एसपी इंटर कॉलेज शीतलमऊ में एक-एक नकलची दबोचेकर रस्टीकेट कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें