फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विकास खंड के संसारपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को लोहिया आवास की मांग को लेकर कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी पैसा लेकर अपात्रों को आवास का आवंटन कर दिए हैं। इससे पात्र झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत वे करते हैं तो ग्राम प्रधान जानलेवा धमकी देता है।
विज्ञापन


संसारपुर निवासी हरिकेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सीता देवी, अयोध्या प्रसाद, राधेश्याम, प्रदीप यादव, संजय पाल, लाल बहादुर पटेल, मोतीलाल, देवी प्रसाद, रामजतन, जंग बहादुर पटेल आदि लोगों ने बुधवार को कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 16 फरवरी को गांव में चौपाल लगी था। अधिकारी भी आए थे। ग्रामीण इसकी शिकायत करने के लिए चौपाल में पहुंचे तो ग्राम प्रधान धमकी देकर भगा दिए। डीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने पुन: चौपाल लगाए जाने व अपात्र लोगों को सूची से हटाकर पात्र लोगों को कॉलोनी दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें