फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार के खिलाफ गरजे भाजपाई

Wed, 01 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार को भाजपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कचहरी में आयोजित प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन में भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश में गुंडों की सरकार है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हत्या, बलात्कार, लूट, छिनैती और अपहरण की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं, मगर सरकार इन पर अंकुश लगाने में अक्षम साबित हो रही है। भाजपाइयों ने बुधवार को कचहरी में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में भीड़ के साथ पहुंचे नेताओं ने बारी-बारी सरकार पर हमला बोला। पूर्वमंत्री मोती सिंह ने प्रदेश सरकार पर केंद्र के धन का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मंत्रियों पर खुली लूट करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने सपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि प्रतापगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचारी सपा सरकार के खिलाफ यह सांकेतिक प्रदर्शन है। अगर कानून व्यवस्था को सुधारने के  लिए सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया तो सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पांडेय ने रानीगंज क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने जिला प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। धरने का संचालन महामंत्री अवधेश मिश्र ने किया। धरने के उपरांत भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस मौके पर हरिप्रताप सिंह, बृजेश शर्मा, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, आनन्द भूषण सिंह, गिरधारी सिंह, बलवंत सिंह, अभय प्रताप सिंह, कुंदन सिंह, अशोक सरोज, जवाहरलाल श्रीवास्तव, वरुण प्रताप सिंह, रायसाहब सिंह, प्रमोद पांडेय, आलोक दुबे, जयेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें