फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन परीक्षार्थियों की अग्नि परीक्षा

Wed, 17 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा का पहला दिन ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए अग्निपरीक्षा है। हाईस्कूल में हिंदी विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थी कक्षा ग्यारह में दाखिला नहीं पाएंगे। इसलिए पास होने के लिए कम से कम 23 अंक प्राप्त करना जरूरी है। गुरुवार से  प्रारंभ हो रही परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पहले ही दिन अनिवार्य पेपर हिंदी का होगा। इसलिए हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए गुरुवार का दिन अग्निपरीक्षा है। हाईस्कूल में हिंदी में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पुन: उसी कक्षा में पढ़ना होता है। जबकि गणित, विज्ञान, अंग्रेजी  सहित अन्य विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाता है। मगर हिंदी में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि इंटरमीडिएट में पूरक परीक्षा की व्यवस्था नहीं है। इसलिए फेल होने वाले परीक्षार्थियों को पुन: उसी कक्षा में पढ़ना होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7.30 से 10.45 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 02-5.15 बजे के बीच होगी।

गुरुवार से प्रारंभ होने वाली परीक्षा के लिए बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में परिचय पत्र बनवाने के लिए शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। देरशाम तक कार्यालय में शिक्षकों की भीड़ जमा रही। इधर परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों में सुबह से ही तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। शहर के तिलक इंटरकॉलेज में शिक्षक डेस्कस्लिप लगाते रहे, तो जीआईसी में कॉपियों का बंडल तैयार होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें