फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से

Wed, 17 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। जिले के 367 परीक्षा केंद्रों पर 1,66,689 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी ने प्रत्येक दस केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए जिले को 36 जोन में बांटा गया है। शिक्षा विभाग ने छह सचल दल का गठन किया है।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में 88,061 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 78,628  परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें छात्रों की संख्या 90,850 और बालिकाओं की संख्या 75,839 है। जिले के 367 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक दस केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
जिलाधिकारी ने पहली बार जिले के आयुर्वेदिक और पशु चिकित्सालयों के  डाक्टरों की तैनाती की है। इसके अलावा प्रत्येक तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाने के साथ ही शिक्षा विभाग ने छह सचल दल बनाया गया है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। अगर कहीं से कोई शिकायत आती है तो वहां विशेष अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें