फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी पर हमले से खफा हैं अधिवक्ता

Thu, 11 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले के वकीलों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य नहीं किया। उन्होंने मृत अधिवक्ता के परिजनों को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन


जूनियर बार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन सदर के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी शब्दों में निंदा की है। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने मृत वकील के परिजनों को बीस लाख रुपये और वकीलों के क्षतिग्रस्त वाहनों की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। सदर तहसील में एकत्रित हुए अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कचहरी में हो रहे निर्माण की गुणवत्ता सुधारने की मांग की है।

 इस मौके पर भूपेंद्रनाथ शुक्ल, दिनेश पांडेय, विनोद त्रिपाठी, संजय शंकर यादव, संजय सिंह, इंदु सिंह, निर्भय सिंह, आशुतोष तिवारी, अमित सिंह, मुश्ताक अली, ओम प्रकाश भट्ट, राजकुमार सिंह, चंद्र प्रकाश पांडेय, अवनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें