फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीपीजी की आरती दौड़ में सबसे अव्वल

Thu, 11 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को जिला स्टेडियम में एमडीपीजी कॉलेज की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन के खेल में बालिका वर्ग में पांच हजार मीटर की दौड़ में आरती सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में संदीप पहले, रिजवान दूसरे और राजेंद्र सरोज तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ आठ सौ मीटर की दौड़ में प्रीति सिंह पहले, लक्ष्मी दूसरे और प्रतिभा प्रजापति तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


दो सौ मीटर दौड़ में श्रद्धा सुमन सिंह ने प्रथम, कामिनी तिवारी ने द्वितीय और अर्पणा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में आठ सौ मीटर की दौड़ में अमित कुमार पहले, जुनैद दूसरे और नरेंद्र पाल तीसरे स्थान पर रहे। गोलाफेंक में दुर्गेश पहले, राजेश दूसरे और शहनबाज तीसरे स्थान पर रहे।

 एमए की श्रद्धा सिंह और बीकाम की आरती सिंह ने दोहरी सफलता अर्जित की। इसके पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमन मिश्र ने मार्च पास्ट की सलामी ली। गुब्बारे उड़ाकर खेल का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ.पीयूषकांत शर्मा ने किया। स्वागत क्रीड़ाध्यक्ष प्रो.ईश नारायण उपाध्याय ने किया। इस मौके पर डॉ. एके तिवारी, पीके सिंह और सीएन पांडेय आदि रहे। इसके पूर्व कॉलेज में शोकसभा कर शिक्षकों ने लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें