फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों के उपचार का खर्च उठाएगा श्रम विभाग

Wed, 10 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों की गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च उठाने के लिए श्रम विभाग तैयार हो गया है। विभाग की ओर से ब्लाकवार रजिस्ट्रेशन फार्म भेजा गया है। ग्राम प्रधान व बीडीओ को फार्म भरवा कर श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ मनरेगा मजदूरों को भी मिले, इसके लिए जिला श्रम विभाग की ओर से बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ग्राम प्रधानों को सक्रिय किया जा रहा है। श्रम विभाग की ओर से ब्लाकवार रजिस्ट्रेशन फार्म भेजा गया है। सभी मनरेगा मजदूरों का यह फार्म भरवाने का जिम्मा ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को सौंपा गया है। पंजीयन होने के बाद विभाग की ओर से मनरेगा मजदूरों व उनके परिजनों की गंभीर बीमारियों में इलाज का खर्च विभाग उठाएगा।

वहीं जिला श्रम अधिकारी  कमलेश कनौजिया का कहना है कि ठेकेदार के साथ तीन माह काम करने वाले लोगों का ही पंजीयन होता था। मगर अब मनरेगा मजदूरों के साथ सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन विभाग करेगा। उनके इलाज का खर्च विभाग की ओर से दिया जाएगा। मनरेगा मजदूरों का पंजीयन कराने के लिए फार्म ब्लाक पर भेजा गया है। मजदूर प्रधान व बीडीओ से मिलकर फार्म को भरकर योजना का हकदार बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें