फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के पक्ष में रेलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर की वोटिंग

Sun, 07 Feb 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें पे कमीशन समेत दस प्रमुख मांगों को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने हड़ताल पर जाने की योजना बनाई है। इसके लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रेलकर्मी हड़ताल के पक्ष में है या नहीं, यह जानने के लिए यूआरएमयू की तरफ से रविवार को रेलवे स्टेशन पर गुप्त मतदान अभियान चलाया गया। सुबह से चालू हुई वोटिंग शाम तक चली। इस दौरान 185 रेलकर्मियों ने मतदान किया।
विज्ञापन



गुप्ता मतदान के पहले चरण में यूआरएमयू के मंडलीय मंत्री रविभूषण सिन्हा ने प्रतापगढ़ आकर मतदान में हिस्सा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन/उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महासचिव एम राघ्वैया और वीसी शर्मा के आह्वान पर हड़ताल के पक्ष में वोटिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट गड़बड़ है। यदि इस पे क मीशन को ज्यों का त्यों लागू होता है तो कर्मचारी के हाथ में जो वेतन मिल रहा है वह दो से छह हजार रुपये कम मिलेगा।



शाखा सचिव धर्मेंद्र दूबे ने बताया कि हड़ताल के पक्ष में वोटिंग का कार्यक्रम 7 फरवरी को किया गया। जिसमें 185 रेलकर्मियों ने मतदान किया। मतदान 8 और 9 फरवरी को भी चलेगा। इन दो दिनों में रोड साइड के स्टेशनों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान के दौरान यूआरएमयू प्रतापगढ़ केशाखा सचिव धर्मेंद्र दूबे, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वीके त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, प्रदीप कुमार डोंगरा, डीके सिंह, उमाशंकर, राजकुमार श्रीवास्तव, यासीर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें