जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा है कि बगैर निर्वाचन प्रमाणपत्र और आईडी के कोई भी बीडीसी सदस्य मतदान नहीं करने पाएगा। उन्होंने कहा है कि अगर किसी मतदाता को सहायक मिले हुए हैं, तो उसे भी अपनी फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर जाना होगा। रविवार की सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच मतदान होगा और तीन बजे के बाद मतगणना होगी।
जिले के बाबागंज ब्लाक में लक्ष्मी देवी पत्नी इंद्रेश कुमार के पर्चा वापस लेने के बाद बिंदू सिंह पत्नी हितेश कुमार सिंह पंकज निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। इस प्रकार जिले के 17 विकास खंडों में से आठ ब्लाकों में प्रमुखों का चयन निर्विरोध हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने निर्वाचन अधिकारियों से साफ कहा है कि बगैर निर्वाचन प्रमाणपत्र और आईडी के कोई भी बीडीसी सदस्य मतदान में न करने पाए।
उन्होंने कहा है कि अगर किसी मतदाता को सहायक मिले हुए हैं, तो उसे भी अपनी फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होने वाले मतदान के ठीक बाद मतगणना की जाएगी, और देरशाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।