फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में शालिनी और बालक वर्ग में राजबोध अव्वल

Sat, 06 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को बच्चों के रंगारंग प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हो गया। बीएसए की अनुपस्थिति में प्रभारी बीएसए ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने मार्च पास्ट की सलामी ली। खेल के पहले दिन बालिका वर्ग पचास मीटर दौड़ में शालिनी सरोज और बालक वर्ग में राजबोध अव्वल रहे। प्रतियोगिता का समापन रविवार को जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह करेंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज शनिवार की सुबह दस बजे किया गया। जिले के 17 ब्लाकों से आए बच्चों ने स्थान बनाने के लिए अपनी क्षमता का जमकर प्रदर्शन किया। पचास मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में प्राइमरी स्कूल केशवपुर की छात्रा शालिनी सरोज प्रथम और प्राइमरी स्कूल गड़वारा की छात्रा अंजिल पांडेय दूसरे, सौ मीटर दौड़ में करिश्मा गौतम प्रथम, शीबा दूसरे, दो सौ मीटर दौड़ में सान्या प्रथम और पूजा पाल दूसरे स्थान रही।

बालक वर्ग में राजबोध प्रथम, अभिषेक श्रीवास्तव दूसरे, सौ मीटर दौड़ में अभिषेक श्रीवास्तव प्रथम, गुलशन सरोज दूसरे और दो सौ मीटर दौड़ में शाहरुख खान प्रथम और अभिषेक श्रीवास्तव दूसरे स्थान रहे। मिडिल स्कूल बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में कोमल सरोज ने बाजी मारी तो बालक वर्ग में शिवा सरोज अव्वल रहा। लंबी कूद बालक वर्ग में अभय कुमार प्रथम, दीपक सरोज दूसरे, बालिका वर्ग में गायत्री प्रथम और साधना ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिला व्यायाम शिक्षक बालकृष्ण गौतम के निर्देशन में विभिन्न खेलों में व्यायाम शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इसके पूर्व सुबह दस बजे प्रारंभ हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी बीएसए ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा  कि खेलकूद में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की पहचान स्वयं बनती है। इसके पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व नगर शिक्षा अधिकारी श्रीराम मिश्र ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर पूर्व जिला स्काउट मास्टर सुरेश सिंह, सुशील सिंह, रामकुमार सिंह, संतोष तिवारी, रमाशंकर शुक्ल, सत्य प्रकाश पांडेय, प्रभाशंकर पांडेय, प्रभाकर सिंह, राजेश सिंह, इंद्रसेन सिंह, राम सजीवन मौर्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें