फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से बालिका की मौत

Mon, 01 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के दौलत का पुरवा अमांवा में सड़क दुर्घटना में एक बालिका की मौत हो गई। सोमवार को लालगंज-सांगीपुर हाईवे पर अमांवा के पास मो. सलीम की नौ वर्षीय बेटी नाजिया घर के सामने सड़क के किनारे खड़ी थी। अचानक लालगंज की तरफ से आ रही डाला मैजिक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों का मजमा लग गया।
विज्ञापन


लोगों ने दौड़ाकर मैजिक डाला व चालक को धर दबोचा। आक्रोशित लोगों ने चालक मो. असलम की पिटाई कर दी। सूचना पर पर कोतवाली पुलिस पहुंची और बालिका का शव कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर बालिका के चचेरे भाई मो. शाहिद की तहरीर पर चालक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त डाला मैजिक व आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें