उच्च न्यायालय इलाहाबाद के एक समीक्षा अधिकारी ने कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले एक बाइक सवार पर हाथापाई करने और जान से मारने धमकी देने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। नगर कोतवाली के देवकली निवासी शरदमणि त्रिपाठी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में समीक्षा अधिकारी हैं। उनका आरोप है कि वह रविवार को अपने साथी गिरिजाशंकर उपाध्याय के साथ कार से उनके घर जा रहे थे।
सरोज चौराहे के करीब बाइक सवार युवक ने उनकी कार में जानबूझकर टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली लाई। जहां उनके बीच समझौता हो गया। बाद में पितई का पुरवा मोड़ के करीब बाइक सवार अंकित ओझा निवासी पूरे ओझा नगर कोतवाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर समीक्षा अधिकारी को धमकाया। विरोध करने पर हाथापाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने अंकित ओझा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।