फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में गंगा स्नान को गए भाई-बहन डूबे, थमीं सांसें

Wed, 24 Jun 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हौदेश्वरनाथ घाट पर बुधवार को स्नान के लिए गए भाई-बहन गंगा में डूब गए। उनको बचाने के चक्कर में परिवार के छह अन्य सदस्य भी डूबने लगे। यह देखकर घाट पर चीखपुकार मच गई। वहां मौजूद एक मल्लाह ने सभी को किसी तरह बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दौरान भाई-बहन की सांसें थम गईं। कुंडा कोतवाली के अनखोरिया निवासी तेज बहादुर दुबे ने अपनी बहन की शादी सुल्तानपुर जनपद के सौरमऊ में इंद्र नारायण मिश्र के बेटे राहुल से की है। मंगलवार की शाम राहुल का भाई तुषार (16) बहन बेबी (18), सुनील मिश्रा व सोनू अनखोरिया गए थे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह तीनों भाई बहन तेज बहादुर के भाई शेष कुमार के साथ ही रवि, दीपक, सोनू, धीरज के संग हौदेश्वरनाथ घाट पर नहाने चले गए। देर से पहुंचने के कारण घाट खाली हो गया था। वहां नाम मात्र के ही लोग थे। सभी एक-एक कर गंगा में नहाने लगे। बेबी नहाते समय गहरे पानी में चली गई। अन्य लोग कुछ दूरी पर नहा रहे थे। थोड़ी देर में ही वह डूबने लगी। यह देख तुषार ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबते देखकर रवि, दीपक, सोनू, धीरज और शेषधर दुबे उन्हें बचाने के लिए लपके। पानी गहरा होने और तैरना न आने के कारण सभी डूबने लगे। यह देखकर घाट पर चीखपुकार मच गई। घटना देख रहा मऊदारा निवासी मल्लाह गुडड्ू तत्काल नाव लेकर वहां पहुंच गया और उसने एक-एक करके सभी को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने सभी को उल्टा लिटाकर पेट से पानी निकाला और कुंडा लेकर भागे। रवि, दीपक, सोनी, धीरज व शेष कुमार का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। वहीं हालत गंभीर देख तुषार और बेबी को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें कुंडा सीएचसी में ले आए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें