फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के खिलाफ गरजे सफाई कर्मचारी

Sat, 30 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव ने फर्जी संगठन बनाकर साथियों से वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को हुंकार भरी। विकास भवन में डीपीआरओ  कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारियों ने चेताया कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। हालांकि इस दौरान डीपीआरओ  मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


शनिवार को विकास भवन में सफाई कर्मचारी संघ ने बैठक कर फर्जी संगठन बनाकर साथियों को गुमराह कर वसूली करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में पीड़ित सफाई कर्मचारियों की बात सुनने के बाद जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव के नेतृत्व में सभी कमर्चारी डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। बैठक में सफाई कर्मचारी अली रजा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए संघ ने मृतक आश्रित के लिए नौकरी मांगी। संडवा चंद्रिका ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सरोज ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिला हुआ है। इसलिए अली रजा के आश्रित को नौकरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें