फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप

Tue, 23 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए महुली डढ़वा के एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को कोतवाली उठा लाई। शांति भंग की आशंका को देखते हुए चिलबिला चौकी पुलिस ने अध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत पाबंद करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


महुली डढ़वा में नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने जमीन खरीदी है। वहां चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। 22 जून की रात चहारदीवारी का कुछ हिस्सा गिरा दिया गया। इस बात की शिकायत अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की। अधिकारियों के आदेश पर चिलबिला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। मौके पर मौजूद अध्यक्ष के करीबी प्रशांत सिंह ने पुलिस को बताया कि चहारदीवारी गांव के ही कुछ लोगों ने गिराई है। पुलिस गांव के अयूब समेत दो लोगों को देर शाम कोतवाली उठा लाई।

मंगलवार को हिरासत में लिए गए अयूब समेत अन्य लोगों को छुड़ाने के लिए कोतवाली में लोगों का जमघट लग गया। पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। अयूब ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष अपने प्रभाव से उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। रात में चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। दीवार अपने आप ही गिर गई। चिलबिला चौकी प्रभारी ने बताया कि बवाल की आशंका को देखते हुए एक पक्ष से अध्यक्ष समेत चार व दूसरे पक्ष से भी चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत पाबंद करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें