फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बकाएदारों को डीएम ने दी दस दिन की मोहलत

Thu, 28 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल के सरकारी बकाएदारों को भुगतान करने के लिए जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने दस दिन की मोहलत दी है। इस अवधि में अगर बकाया नहीं जमा हुआ तो 8 फरवरी के बाद बकाएदारों पर बिजली विभाग शिंकजा कसेगा। इसके बाद बचने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। जिले में दर्जनभर सरकारी बकाएदारों पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग के अफसरों ने कई बार इन विभागों के यहां पत्राचार किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला और न ही बकाया जमा करने के लिए कोई सार्थक प्रयास ही किया जा रहा है।
विज्ञापन


 बिजली विभाग के एमडी और चेयरमैन समीक्षा के दौरान बकाया वसूली को लेकर इन दिनों एक्सईएन और एसडीओ की क्लास ले रहे हैं। अब वसूली के लिए डीएम का सहयोग मांगा गया है।  पता चला है कि जिलाधिकारी ने सरकारी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने का मूड बना लिया है। उन्होंने बकाएदारों की सूची अपने पास मंगवा ली है। उन्होंने सभी सरकारी बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए 8 फरवरी तक का टाइम दिया है। उसके बाद सीधे कार्रवाई होगी। एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि डीएम ने बकाएदारों को अब से लेकर दस दिन का वक्त दिया गया है। 8 फरवरी के बाद अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद अभियान चलाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें