प्रदेश में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों के जिले में 200 पदों के लिए गुरुवार की सुबह दस बजे से डायट में काउंसलिंग होगी। प्रथम से पंचम चरण तक काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों में से अर्ह अभ्यर्थियों की 15 गुना सूची जारी की गई है।
जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों के 500 पद रिक्त थे। सातवीं काउंसलिंग के बाद 300 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जबकि लगभग 200 पद खाली पडे़ हैं। डायट प्रशासन ने प्रथम से पंचम चरण तक काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों में से अर्ह अभ्यर्थियों की 15 गुना सूची जारी की है।
जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम से पंचम चरण तक काउंसलिंग नहीं कराई है। उन्हें कोई मौका नहीं दिया गया है। डायट में गुरुवार से होने वाली काउंसलिंग में कला वर्ग की सभी महिलाओं को बुलाया गया है, जबकि 29 जनवरी को महिला विज्ञान और विशेष आरक्षण की महिलाओं को बुलाया गया है। 30 जनवरी को समस्त पुरुष कला और 31 जनवरी को समस्त पुरुष विज्ञान और विशेष आरक्षण के अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे बुलाया गया है। डायट प्रिंसिपल सुनीलदत्त ने बताया कि काउंसलिंग में आने वाले अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र और एक सेट स्व प्रमाणित छाया प्रति लेकर आना आवश्यक है।