एमडीपीजी कॉलेज में ड्रेस पहनकर नहीं आने वाले छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे नाराज छात्रों ने अन्य साथी छात्रों संग हंगामा करने लगे। हालांकि इस दौरान पुलिस पहुंचते ही सभी छात्र मौके से भाग खडृे हुए। बवाल के आशंका के मद्देनजर काफी देर तक पुलिस डटी रही।
बुधवार को कॉलेज प्रशासन ने हर दिन की भांति ड्रेस में क्लास लेने के लिए आने वाले छात्रों को ही भीतर प्रवेश करने दिया। इस दौरान करीब आधा दर्जन छात्र बिना ड्रेस के जबरन कॉलेज में घुसने का प्रयास करने लगे । लेकिन उन्हें रोककर के छात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे खफा छात्रों ने अपने अराजक साथियों को बुला लिया। वे गेट पर खड़े होकर सुरक्षाकर्मियों से गाली-गलौच करने लगे। सूचना मिलने पर एक्शन मोबाइल कॉलेज पहुंची । पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे छात्र व उनके साथी वहां से भाग निकले। इस दौरान नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कालेज प्रशासन से छानबीन के बाद अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कालेज के प्राचार्य ने बताया कि कुछ छात्रों को पूरा ड्रेस न पहनकर आने के कारण कालेज से बाहर कर दिया जाता है।