शिकायतों के निस्तारण और किसी विवाद में पुलिसकर्मियों द्वारा रुपये मांगने की बात आए दिन सामने आती है। ऐसे भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगाम लगाने के लिए अब थानों पर टोल फ्री नंबर लिखवाएं जाएंगे। जिस पर फोन कर लोग रिश्वत मांगने की जानकारी दे सकते हैं।
सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप में पट्टी में तैनात दरोगा राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि रिश्वत मांगने की सूचना थानों पर टोल फ्री नंबर 1800222021 पर दी जा सकती है। इसके अलावा वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निरोधक संगठन पुलिस लखनऊ को 05222287245 पर भी सूचना दी जा सकती है।