फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 23 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर के पास शनिवार को बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर चला रहा उसके मामा का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अमेठी जनपद के गौरीगंज थाना क्षेत्र के धना का पुरवा गांव निवसी आशीष शर्मा (20) पुत्र रामचन्द्र अपने ननिहाल अंतू थाना क्षेत्र के आसापुर भटान में रहता था। उसके मामा का बेटा सुशील शर्मा (30) पुत्र हरिश्चन्द्र शर्मा शहर में कई स्थानाें पर कोचिंग पढ़ाता है।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों बाइक से प्रतापगढ़ शहर कोचिंग पढ़ाने आए थे। घर लौटते समय अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख कर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसआरएन में आशीष की मौत हो गई। जबकि सुशील की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की खबर आशीष के परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें