फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग भंग मुकदमे में पूर्व प्रमुख को राहत

Sat, 23 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के विनयका गांव निवासी पूर्व प्रमुख व उनके साथियों को युवक के पैर काटने के मामले में अदालत ने दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने वाद की सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर यह निर्णय दिया है। फैसले से पूर्व प्रमुख के समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


देवसरा के पूर्व प्रमुख सभापति यादव व उनके साथियों के विरुद्ध अभिषेक सिंह उर्फ मोनू निवासी पट्टी ने रंजिश में पैर काटकर अंग भंग कर देने समेत विभिन्न धाराओं में वर्ष 2011 में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पूर्व प्रमुख के संग उनके भाई सुभाष यादव, रामचंदर निरंकारी, नवीनचंद यादव, कल्लू यादव, निवासी विनयका व दिनेश यादव निवासी पट्टी आरोपी बनाए गए थे। अभियोजन पक्ष की सुनवाई के बाद साक्ष्य के अभाव में सभी लोगों को दोषमुक्त करार दिया गया। अदालत के इस निर्णय के बाद पूर्व प्रमुख के समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें