फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में एसपी का छापा

Mon, 22 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव सोमवार को एआरटीओ कार्यालय धमक पड़े। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान सभी के पास से दूसरों के वाहनों के अभिलेख मिले। जिसे कब्जे में लेने के बाद सभी को एसपी आवास लाया गया। एसपी दोपहर बाद कार्यालय से निकलने के बाद सीधे एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। उनको देखते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को देख भाग रहे लोगों को पुलिसकर्मियों ने काफी दूर तक दौड़ाया।
विज्ञापन


 दुकानों के बाहर जमे लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। परिसर में मौजूद लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ करने लगे। इस दौरान एसपी के हाथ एक युवक लग गया। जो कार्यालय में दलाली कर रहा था। उसके पास से कई अभिलेख भी बरामद हुए। वह दूसरों का काम कराने के लिए वहां आया था। एसपी ने उससे पूछताछ की तो उसने कई लोगों के नाम बताए। कुछ देर तक कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद एसपी लौट आए। उनके आदेश पर चौकी प्रभारी सिटी संजय सिंह ने दो संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। एसपी सभी से एआरटीओ कार्यालय में हो रही घटनाओं की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें