फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी की ‘बल्ले-बल्ले’ थिरकीं महिलाएं

Thu, 14 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा नानक शाही बाबागंज में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लंगर हाल के पास लोहड़ी हंगामा में युवक और युवतियाें ने भांगड़ा डांस किया। रात के समय गुरुद्वारा में रागी भाई अमृत सिंह ने अपने जत्थे के साथ कीर्तन भजन किया। गुरुद्वारे को सजाया गया था। लाई, लावा, तिल और गुड़ अग्नि को भेंट किया गया। सुंदरिये मुंदरिये तेरा कौन बेचारा हो, दुला भट्टी बाला हो..गाने पर महिलाओं ने डांस किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर सुरेंद्र सिंह प्रधान, मंजीत सिंह गोविंद, परमजीत सिंह, महेंद्र पाल, उजागर सिंह, बलबीर सिंह आदि रहे। संगम इंटरनेशल स्कूल में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। 17 फिट लंबी पतंग का निर्माण बच्चों ने किया। प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मकर संक्रांति पर्व पर पर्यावरण संगोष्ठी हुई। जिसमें पौधे लगाने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.बृजभानु सिंह ने की। संचालन डॉ.धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर हरिकेश सिंह, राजीव कुमार, दिनेश, अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें