उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कहा है कि टैक्स बार के अधिवक्ताओं के लिए जल्द ही अधिवक्ता कक्ष और लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। गुरुवार को बाबागंज स्थित एक होटल में नवगठित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद उन्होंने यह बातें कहीं। टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बाबागंज स्थित एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राधाकांत ओझा ने अधिवक्ताओं से अपनी गरिमा में रहने का सुझाव देते हुए कहा कि जल्द ही अधिवक्ता कक्ष और लाइब्रेरी मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा।
यूपी टैक्स बार के पूर्व अध्यक्ष बीएन राय ने कहा कि वाणिज्य कर कार्यालय को शहर में जमीन दिलाने के लिए अधिवक्ता सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय शहर में ही खुलेगा। किसी भी दशा में शहर की सीमा से बाहर नहीं जाने पाएगा। नवनिर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, सचिव विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह और उपसचिव चंद्रकुमार पांडेय ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर एकएन कुमार, एसएन अरोड़ा, अजय गुप्ता, आरपी जायसवाल, एसके योगेश्वर, राधेश्याम खंडेलवाल, ओपी खंडेलवाल, मनोज श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, रोहित मालवीय, केएन ओझा आदि मौजूद रहे।