फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर की टक्कर से वृद्ध की मौत

Tue, 12 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू पल्सर सवार ने सड़क पार कर रहे  अजीमउल्ला (70) को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकले। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी अजीमउल्ला मंगलवार दोपहर कोनी बाजार की ओर किसी काम से गया था। वहां से पैदल ही वह घर लौट रहा था। मदरसे के करीब वह सड़क पार करने लगा।
विज्ञापन


तभी मदाफरपुर की ओर से आ रही पल्सर बाइक ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार लोग मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने पीछा किया, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। लोग तड़प रहे अजीमुल्ला को इलाज के लिए लेकर जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच उसकी मौत हो गई। तब तक मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए थे।  घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें