फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के खेत में मिली मवेशी की खाल, फैला था रक्त

Sun, 10 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों के खेत में किसी मवेशी की खाल और खून देख हड़कंप मच गया। गोवंश काटने की अफवाह से लोग आक्रोशित हो गए। तनाव की खबर पर पुलिस के साथ एसओ अंतू मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत के बाद खाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। देर रात तक पुलिस गांव में तैनात रही।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर में एक सरसों के खेत में रक्त देख ग्रामीण चौक पड़े। लोगों ने शोर मचाया। खोजबीन के दौरान सरसों टूटी हुई मिली और वहां किसी मवेशी की खाल भी फेंकी हुई थी। लोग आशंका जताने लगे कि गोवंश काटने के बाद खाल फेंक दी गई है। इस बात की अफवाह फैलते ही मौके पर तमाम लोग आ गए। लोग गांव के ही कुछ लोगों पर गोवंश काटने का आरोप लगाने लगे।

प्रभारी एसओ रामऔतार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद खाल को अपने कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि खाल देखने से यह बात साफ नहीं हो रही है कि वह किस मवेशी की है। जांच कराने के लिए पशु चिकित्सकों के पास भेजा जा रहा है। वहीं सीओ सिटी मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।  इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें