पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बाबागंज प्रथम कमला देवी का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके निधन पर क्षेत्र के प्रभाकर सिंह, अनुज सिंह, रमन सिंह, पिंटू मिश्रा, नूर आलम फारुकी, सुधीर पटेल, तीरथ लाल पटेल, इरशाद अहमद सहित तमाम लोगों ने शोक जताया है। उधर कबीना मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके जैसी कार्यकर्ता की भरपाई नहीं हो सकती।