फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

Thu, 07 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आया। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। बैरियर पर ही जनप्रतिनिधियों को रोका गया। पूर्व मंत्री व रानीगंज विधायक को बैरंग लौटना पड़ा। वाहनों की जांच के साथ छत से पुलिसकर्मी वीडियोग्राफी करते रहे। जिला पंचायत के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। कचहरी के इर्द -गिर्द से लेकर मतदान स्थल वाले रास्ते पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। अंबेडकर चौराहे पर रानीगंज एसओ लल्लन सिंह यादव वाहनों की सघन चेकिंग करते रहे। दूसरी ओर मतदान स्थल की ओर जाने वाले बैरियर पर एसओ कोहंड़ौर रियाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


 कटरा की ओर से आने वाले लोगों को रोकने के लिए जेठवारा एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय की ड्यूटी लगाई गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और पश्चिमी संग अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला, एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, सीओ सिटी मनीष मिश्र समेत भारी पुलिस बल गेट पर मुस्तैद दिखे। मतदान करने वालों को सघन जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश करने दिया गया। मतदान स्थल के छत से पुलिसकर्मी मतदाताओं की हर गतिविधियों की वीडियोग्राफी करते रहे। इस बीच पूर्व मंत्री व रानीगंज विधायक शिवाकांत ओझा कटरा की ओर से पहुंचे। वे सीधे कचहरी की ओर निकलना चाहते थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उनके सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने असमर्थतता जताई। इसके बाद उन्हें रास्ता बदलकर शहर की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें