विकास खण्ड बेलखरनाथ की ग्राम पंचायत महोखरी में एक ही व्यक्ति के नाम से दो बार आवास आवंटित करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत सामने आने पर विभागीय कर्मचारियों में खलबली मची है। खंड विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया है।
ग्राम पंचायत महोखरी में महामाया आवास के आवंटन में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से नियम को ताक पर रखकर आवास आवंटित किए गए। गांव निवासी कृपाशंकर पुत्र रामसतन ने जिला विकास अधिकारी को दिये शिकायती पत्र में आरेपित किया है कि वर्ष 2008-09 में गंगा पुत्र पागल को महामाया आवास आवंटित किया गया था। जिसका निर्माण उन्होंने करवा लिया। इसके बाद वर्ष 2014-15 में पुन: गंगा प्रसाद पुत्र पागल के नाम आवास आवंटित कर दिया गया।
इतना ही नही आनन-फानन में प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण प्रधान छोटेलाल तिवारी के साथ ब्लाक जा धमके। ग्रामीणों की मानें तो ब्लाक में जांच के दौरान मामला सही निकला। इस बारे में खंड विकास अधिकारी शशी देवी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। कर्मचारियों को नोटिस जारी होगा। साथ ही लाभार्थी से रकम की वसूली होगी।