फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल डेवलपमेंट के लिए पहुंची वीडियो वैन

Wed, 06 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में हुनर विकसित करने के लिए बुधवार को जिले में वीडियो वैन पहुंची। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। उन्होंने बताया कि हुनरमंद लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए यह वैन कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत ब्यूटीशियन और आईटीआई के साथ युवाओं को रुचिकर शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए वीडियो वैन जिले में पहुंची है, जो विभिन्न स्थानों पर युवाओं को प्रेरित कर रही है। निदेशक जीतेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से रोजगार में काफी सहायता मिलेगी।

विकास भवन से निकलने के वाद वीडियो वैन विश्वनाथगंज, आईटीआई, एमडीपीजी, तिलक इंटर कॉलेज, अबुल कलाम इंटर कॉलेज पहुंचकर युवाओं को उनकी रुचि के मुताबिक शिक्षा देने पर जोर देती रही। वीडियो वैन गुरुवार को भी जिले में रहकर विभिन्न स्थानों पर लघु फिल्म दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें