फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को मारकर नहर में फेंका

Sun, 03 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नौटंकी देखने घर से निकले अधेड़ को मारकर नहर में फेंक दिया गया। तीन दिन बाद उसका शव नहर में झाड़ के बीच फंसा मिला। बेटों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ के सिर पर चोट और पीठ पर घसीटने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी ज्ञानचंद्र हरिजन (50) पुत्र मनोहर लाल 31 दिसंबर को विहार में नौटंकी देखने के लिए गांव के एक व्यक्ति के साथ निकला था। वह मूलत: सहारनपुर का रहने वाला है लेकिन लोदीपुर में स्थिति अपनी ससुराल में गद्दी पर रहता है। 31 को गया ज्ञानचंद्र दो दिन नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। हर जगह खोजबीन करने के बाद उसके गायब होने की सूचना दो जनवरी को थाने में दी गई।

 पुलिस अभी कुछ करती कि उसके पहले ही 3 जनवरी को दोपहर 11 बजे लच्छीपुर माइनर में लोगों ने एक शव देखा। इसकी सूचना फैलते हुए लोदीपुर पहुंची तो ज्ञानचंद्र के बेटे भी वहां पहुंच गए। कपड़े देखते ही उन्होंने उसकी पहचान कर ली और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसके सिर पर चोट और पीठ पर घसीटने जैसा निशाना पाया गया। एसओ बाघराय पुष्कर प्रताप सिंह ने बताया कि चोट को देखते हुए हत्या की आशंका दिख रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें