फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 31 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई क्षेत्र में एक युवक ने अपनी भतीजी को कमरे में अकेले देखकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर पर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकला। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा घर में अकेली बैठकर पढ़ाई कर रही थी।

उसकी मां खेत में गई थी। कमरे में उसे अकेले देख कर उसका चचेरा चाचा घर में घुस गया। वह किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर दी। इस बीच आस-पास के तमाम लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना छात्रा की मां को दी। सूचना पर वह भी पहुंची और बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। चचेरे देवर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें