फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक को तमंचा सटाकर लूटा

Thu, 31 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना के चौखड़ा के पास गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक बैंक प्रबंधक की बाइक और नगदी लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले सैफ इमाम रखहा बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में ब्रांच मैनेजर है।

गुरुवार की देर शाम बैंक बंदकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। कंधई थाना क्षेत्र के चौखड़ा के पास सूनसान स्थान देखकर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। उनकी पिटाई करने के बाद बाइक और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना कंधई पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। बैंक प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। कंधई एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि बाइक लूटी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापा मारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें